पटियाला, 31 मार्च – शिक्षा का केंद्र पटेल मैमोरियल नेशनल सोसायटी जिसके अधीन पटेल कालेज, पटेल स्कूल आते हैं, की सोसायटी के हुए चुनाव की सब से वकारी सीट प्रधान के पद के लिए सत्ताधारी पार्टी का उम्मीदवार रिंकू चौधरी हार गया है, जब कि पंजाब कांग्रेस के महा सचिव और पूर्व विधायक हरदयाल सिंह कम्बोज के उम्मीदवार देवकी नन्दन बड़ी जीत प्राप्त करके प्रधानगी पर काबिज हो गए हैं।
पटेल मैमोरियल नेशनल सोसायटी के अधीन कई बड़े कालेज और स्कूल आते हैं, जिसमें हजारों बच्चे शिक्षा हासिल करते हैं, जिस कारण इसकी प्रधानगी का चुनाव भी वकारी बना हुआ था और इस चुनाव में वकारी सीटों पर कम्बोज पक्ष के उम्मीदवारों ने बड़ी जीत प्राप्त की है, जिससे स्पष्ट हो गया है कि लोगों का पक्ष किस ओर जा रहा है। प्रधानगी के चुनाव में हारा हुआ सत्ताधारी पार्टी का उम्मीदवार रिंकू चौधरी की यह दूसरी हार है। इससे पहले वह अनाज मंडी की प्रधानगी के चुनाव में भी हार गया था। इस चुनाव में सैक्ट्री विजय कुमार ने भी बड़ी जीत प्राप्त की है। जब कि उप प्रधान हरप्रीत सिंह दुआ और अमनदीप सिंह महा सचिव पहले ही बने गए थे।
इस मौके बातचीत करते हरदयाल सिंह कम्बोज ने कहा कि शिक्षा केंद्र को कभी भी राजनीति का अखाड़ा नहीं बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पिछले कई दिनों से हमारे उम्मीदवारों के खिलाफ घरों में पुलिस भेजी जा रही थी और छापामारी करवाई जा रही थी। यहां तक उन घरों पर बिजली विभाग की टीमों की रेडें भी डलवाई गई। उन्होंने कहा कि मैं और मेरी टीम इस धक्के खिलाफ डटकर खड़ी थी। आज भी चुनाव में मौजूदा डीएसपी ने सत्ताधारी सिर के इशारे पर कब्जा करना की कोशिश की थी परन्तु मैं और मेरी टीम डटी रही, जिस कारण उसको मजबूरन चुनाव बीच में से बाहर आना पड़ा और नतीजे आज सभी के सामने हैं। उन्होंने कहा कि सत्ताधारी पक्ष को सबक लेना चाहिए कि शिक्षा के मंदिर को राजनीति का अखाड़ा न बनाएं। इनको बिल्कुल खुला छोड़ देना चाहिए कि यहां कोई भी चुनाव लड़े और जीते। उन्होंने कहा कि वह समुचे जीते उम्मीदवारों को बधाई देते हैं और सभी जीते उम्मीदवारों को निवेदन करते हैं कि वह धड़ेबाजी से ऊपर उठ बिना पक्षपात से आगे आकर पुरी तरह सोसायटी और बच्चों की सेवा करें।
शिक्षा का केंद्र पटेल मैमोरियल नेशनल सोसायटी के प्रधान के चुनाव में सत्ताधारी पार्टी का उम्मीदवार हारा
40