शाही शहर पटियाला को मिले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर
कुंदन गोगिया बने मेयर, हरिंदर कोहली सीनियर डिप्टी मेयर व जगदीप ङ्क्षसह बने डिप्टी मेयर
पटियाला, 10 जनवरी : शाही शहर पटियाला को मेयर मिलने का इंतजार अब खतम हो गया। लंबे समय से चली आ रही चर्चा को अब विराम लगा हे। बता दें की आज केबिनेट मंत्री पंजाब अमन अरोड़ा व अन्य सीनियर लीडरशिप ने पटियाला में आम आदमी पार्टी ने कुंदन गोगिया को शाही शहर का मेयर बनाया है। इसके साथ ही सीनियर डिप्टी मेयर हरिंदर कोहली और डिप्टी मेयर जगदीप सिंह जगा को बनाया गया है। इसके साथ ही पंजाब में पहली आप निगम हाउस को चलाएगी। जानकारी के अनुसार पटियाला नगर निगम चुनाव में आप को 43 सीटें मिली थी। जिनमें से 35 सीटें चुनाव में जीतीं थी जबकि 8 सीटें निर्विरोध जीतीं थी। जबकि कांग्रेस को 4, भाजपा को 4 और अकाली दल सिर्फ 2 ही सीटें जीतने में कामयाब हो पाई थी।
पूरी ईमानदारी से होगा शहर का विकास : कुंदन गोगिया
आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने पटियाला में प्रैस काफ्रेंस दौरान नगर निगम के मेयर का ऐलान किया है। उन्होंने बताया कि पटियाला के नये मेयर कुंदन गोगिया होंगे। भाजपा से आप में शामल हुए हरिंदर कोहली को सीनियर डिप्टी मेयर और जगदीप जग्गा को डिप्टी मेयर चुना गया। इस मौके आप पंजाब के प्रधान और कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, सेहत मंत्री डा. बलबीर सिंह भी मौजूद थे। इस अवसर पर मेयर कुंदन गोगिया ने पार्टी हाईकमांड का आभार व्यक्त करते हुए शहर वासियों को भरोसा दिलाया कि वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य करेंगे तथा शहर का विकास करवाएंगे।
शाही शहर पटियाला को मिले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर व डिप्टी मेयर
कुंदन गोगिया बने मेयर, हरिंदर कोहली सीनियर डिप्टी मेयर व जगदीप ङ्क्षसह बने डिप्टी मेयर
87