पोस्टों का नोटिफिकेशन जारी होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

बेरोजगार अप्रैंटशिप यूनियन ने मांगों को ले कर की जोरदार नारेबाजी

by TheUnmuteHindi
पोस्टों का नोटिफिकेशन जारी होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

पोस्टों का नोटिफिकेशन जारी होने तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन
– बेरोजगार अप्रैंटशिप यूनियन ने मांगों को ले कर की जोरदार नारेबाजी
– 5000 पोस्टों का नोटिफिकेशन जारी करने की मांग की
पटियाला, 5 फरवरी : आई. टी. आई अप्रैंटिसशिप की 5000 पोस्टों का नोटिफिकेशन जारी करने के सम्बन्ध में बेरोजगार आई.टी.आई. यूनियन पंजाब की तरफ से धरना प्रदर्शन को जारी रखते आज पावरकाम के मुख्य दफ्तर आगे मांगों को ले कर जोरदार नारेबाजी की गई।
इस मौके नेताओं ने मांग करते कहा कि हम आई.टी.आई. पास कर चुके विद्यार्थियों के लिए पीएसपीसीएल में अप्रैंटिसशिप के लिए 5000 पोस्टों का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द जारी करने की मांग करते हैं। उन्होंने कहा कि अप्रैटिसशिप के लिए पोस्टों की भर्ती हर साल की जाए, जिससे विद्यार्थियों की उम्र की सीमा पूरी होने से पहले सभी को रोजगार प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि इससे पहले यूनियन की तरफ से 25 सितम्बर 2024 को पटियाला हैड आफिस धरना लगाया गया था परन्तु मैनेजमेंट के साथ मीटिंग होने के बाद यूनियन को दिसंबर तक नोटिफिकेशन जारी करने का भरोसा दिया गया था परन्तु अभी तक कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि यूनियन को हर बारी भरोसा देकर टाल दिया जाता है। इस बार यूनियन की तरफ से 3 फरवरी 2025 को पक्का धरना लगाया गया है, यह धरना अब उतना टाईम जारी रहेगा, जितना टाईम कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं हो जाता। उन्होंने बताया कि आज प्रशाशन की तरफ से 6 फरवरी को सीएमडी और एएम के साथ मीटिंग का लिखित रूप पत्र दिया गया है। यूनियन की तरफ से मांग रखी गई कि बाहर वाले राज्यों का कोटा बंद किया जाए, जिससे पंजाब के विद्यार्थियों को रोजगार मिल सके। इस मौके प्रधान रमन सिंह, मैंबर विजय कुमार, गुरप्रीत थिंद, राजन कम्बोज, लवप्रीत थिंद, सन्दीप कुमार, मनप्रीत, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।

You may also like