व्यक्ति ने खुद की पत्नी को मौत के घाट उतार किए टुकड़े टुकड़े
पुलिस ने हिरासत में लेकर की कार्रवाई शुरू
नई दिल्ली, 23 जनवरी : हैदराबाद में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक व्यक्ति ने अपनी ही पत्नी को मौत के घाट उतार कर उसके शव के टुकड़े टुकड़े कर दिए। इस संबंध में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार हैदराबाद में एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इतना ही नहीं, उन्होंने शव के टुकड़े-टुकड़े कर प्रेशर कुकर में उबाला। उसने अपनी भयावह करतूत को छिपाने के लिए हर पैंतरा अपनाया। उसने अपनी पत्नी की लापता होने की अफवाह भी फैलाई। आरोपी रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करता है। उसकी उम्र 45 वर्ष बताई जा रही है। वह पूर्व सैनिक भी रह चुका है और उसका नाम गुरु मूर्ति बताया जा रहा है। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया है। पुलिस इंस्पेक्टर नागराजू ने कहा कि महिला के माता-पिता ने हमारे पास गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। महिला का पति भी उनके साथ आया था। हमें शक हुआ और हमने उससे पूछताछ की। उसने अपना अपराध कबूल कर लिया, जिसको हिरासत में लेकर कार्रवाई आरंभ कर दी है।
व्यक्ति ने खुद की पत्नी को मौत के घाट उतार किए टुकड़े टुकड़े
पुलिस ने हिरासत में लेकर की कार्रवाई शुरू
56