पटियाला, 19 अप्रैल : पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन स. हरचंद सिंह बरसट की अगुवाई में पंजाब की मंडियों और गांवों की लिंक सड़कों के विकास कार्य तेज़ी से हो रहे हैं। इसी कड़ी के तहत स. बरसट की ओर से गांव नई ललोछी की फिरनी बनवाने पर गांव की पंचायत और गांव वासियों की ओर से उनका धन्यवाद किया गया ।
गांव नई ललोछी की पंचायत ने स. हरचंद सिंह बरसट से मुलाकात की
आज पटियाला स्थित दफ्तर में गांव नई ललोछी की पंचायत ने स. हरचंद सिंह बरसट से मुलाकात की और गांव की मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस मौके पर गांव नई ललोछी के सरपंच कुलवीर सिंह ने बताया कि गांव की फिरनी की हालत काफी खस्ता थी, जिससे गांव वासियों को बहुत सी समस्याएं पेश आती थी। इन समस्याओं का स. बरसट की ओर से समाधान करवा दिया गया है, जिसके लिये समूह गांव निवासी उनके आभारी हैं ।
गांवों की नुहार बदलने के लिए ‘आप’ सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं
इस मौके पर पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि पंजाब के माननीय मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के सर्वपक्षीय विकास के लिए वचनबद्ध है । राज्य के लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने और गांवों की नुहार बदलने के लिए ‘आप’ सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं । 4000 करोड़ रुपए की लागत से लिंक सड़कों की मुरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है । स्वास्थ्य, शिक्षा और राज्य के बुनियादी ढांचे के विकास को पहल देते हुए पंजाब सरकार द्वारा बड़े स्तर पर विकास कार्यों को पूरा किया जा रहा है ।
पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांवों की नुहार बदलनी बहुत ज़रूरी है
उन्होंने कहा कि पंजाब के सर्वपक्षीय विकास के लिए गांवों की नुहार बदलनी बहुत ज़रूरी है, इसलिए ग्राम पंचायतों को योजनाबद्ध तरीके से गांवों के सर्वपक्षीय विकास को मुख्य रखते हुए कार्य करने चाहिये । पंजाब सरकार की ओर से गांवों के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी । स. बरसट ने विश्वास दिलाया कि वह हर समय उनके साथ खड़े हैं और हर तरह का सहयोग दिया जाएगा तथा विकास कार्यों के लिए पंजाब सरकार से फंड भी उपलब्ध करवाए जाएंगे । इसके साथ ही स. बरसट ने ग्राम पंचायतों को पंजाब सरकार द्वारा राज्य को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाई जा रही ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम में योगदान देने की अपील की । इस अवसर पर सरपंच कुलवीर सिंह, हरिंदर सिंह धबलान, शाम लाल दत्त, पंच जसपाल सिंह, पंच गुरदयाल सिंह, पंच गुरतेज सिंह हैप्पी, रजिंदर सिंह, प्रेम सिंह, अंबरपाल, गुरमेल सिंह, यश कौड़ा समेत अन्य लोग भी उपस्थित रहे ।