कौशाम्बी, 05 दिसंबर 2025: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शुक्रवार को कौशाम्बी पहुंचे। मां शीतला अतिथि गृह में महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इसके बाद उन्होंने भाजपा पदाधिकारियों के साथ बंद कमरे में बैठक की और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर में पूरा सहयोग करने के सख्त निर्देश दिए। बैठक के बाद विभागीय अधिकारियों से विकास कार्यों की समीक्षा की।
एसआईआर को लेकर केशव मौर्य ने विपक्ष पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसी भी बीएलओ को कोई परेशानी नहीं है। विपक्ष सिर्फ हताश और बौखलाया हुआ है। यह लोकतंत्र का सबसे बड़ा महायज्ञ है। कौशाम्बी ने बेहतरीन काम किया है और प्रदेश के टॉप पांच जिलों में जगह बनाई है।
केशव ने तंज कसते हुए कहा कि विपक्ष को डर सता रहा है कि अब उनकी नैया डूबने वाली है। अब न बूथ लूट कर देश लूट सकेंगे और न फर्जी व डुप्लीकेट वोटर मतदाता सूची में रख पाएंगे। एसआईआर से हर फर्जी नाम बाहर हो रहा है। देश की सर्वोच्च अदालत ने भी इस पर मुहर लगा दी है।
ये भी देखे: आजम खान की रिहाई पर केशव प्रसाद मौर्य का तंज, कहा- ”सपा में रहें या बसपा में जाएं..”