दिल्ली, 01 दिसंबर 2025: संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी SIR को लेकर विपक्ष ने जबरदस्त हंगामा किया। लोकसभा में शोर-शराबे के बीच कार्यवाही बार-बार रुकी। राज्यसभा में तो विपक्षी सांसद इस मुद्दे पर सदन से वॉकआउट तक कर गए।
सरकार ने साफ कहा कि वह एसआईआर पर चर्चा से भाग नहीं रही लेकिन इसके लिए कोई निश्चित समयसीमा नहीं तय की जा सकती।
विपक्ष अब पीछे हटने के मूड में नहीं है। INDIA गठबंधन के नेता मंगलवार को संसद परिसर में बड़ा प्रदर्शन करने वाले हैं। सभी विपक्षी सांसद सुबह संसद भवन के मकर द्वार के पास एकजुट होंगे और जोरदार नारेबाजी करेंगे।
विपक्ष का कहना है कि अगर सरकार एसआईआर पर अलग से चर्चा नहीं कराना चाहती तो कम से कम चुनाव सुधारों के व्यापक मुद्दे पर बहस तो कराए। सूत्र बता रहे हैं कि विपक्ष इसी मांग पर अड़ा रहेगा और सत्र के दौरान रोज नए तरीके से दबाव बनाएगा।
ये भी देखे: Jharkhand News: झारखंड में बिहार के SIR का विरोध, वोटर लिस्ट पर सियासी घमासान