नगर निगम कमिश्नर की तरफ से पटियाला शहर की सडक़ों पर यातायात सुचारू और नियमित करने के लिए नई तजवीजों पर विचार

कहा, यातायात दुरुस्त करने के लिए बाजारों में अवैध कब्जों को हटाया जायेगा

by TheUnmuteHindi
नगर निगम कमिश्नर की तरफ से पटियाला शहर की सडक़ों पर यातायात सुचारू और नियमित करने के लिए नई तजवीजों पर विचार

नगर निगम कमिश्नर की तरफ से पटियाला शहर की सडक़ों पर यातायात सुचारू और नियमित करने के लिए नई तजवीजों पर विचार
– कहा, यातायात दुरुस्त करने के लिए बाजारों में अवैध कब्जों को हटाया जायेगा
पटियाला, 6 फरवरी : नगर निगम पटियाला के कमिश्नर डा. रजत ओबराए की अध्यक्षता में आज यहां एक विशेष बैठक मौके शहर की सडक़ों पर यातायात सुचारू और नियमित करने के लिए नई तजवीजों पर विचार विमर्श किया गया। इस दौरान एस.पी. सिटी सरफराज आलम, क्षेत्रीय ट्रांसपोर्ट अफसर नमन मारकन्न और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
डा. रजत ओबराए ने बताया कि बैठक दौरान यह विचार किया गया कि शहर के अंदरूनी हिस्सों में भीड़ को रोकने के लिए और यातायात को सुचारू ढंग के साथ चलाने के लिए सुबह 7 बजे से शाम 8 बजे तक हैवी वाहनों की यातायात पर रोक लगाने की तजवीज पर विचार किया जायेगा। इसके अलावा भुपिन्दरा रोड पर यू टर्न को बंद करने की तजवीज भी जांची जायेगी। जब कि पासी रोड से थापर यूनिवर्सिटी के टी पुआइंट तक वातावरण पार्क से सर्विस गली बनाने की योजना बारे सम्बन्धित विभागों के साथ बातचीत करके इस तजवीज की जांचा पड़ताल की जाएगी।
डा. रजत ओबराए ने बताया कि इसी तरह शहर में पार्किंग की समस्या के हल के लिए सिटी सैंटर की पार्किंग बारे नगर सुधार ट्रस्ट के साथ संपर्क किया जायेगा और शहर में अन्य पार्किंग स्थानों की तलाश की जायेगी। इसी तरह निर्विघ्न यातायात के लिए शहर अंदरूनी स्कूलों और कालेजों की छुट्टी का समय अलग- अलग करने के लिए स्कूल प्रबंधकों के साथ बातचीत की जायेगी। इस बैठक मौके संयुक्त कमिश्नर दीपजोत कौर और बबनदीप सिंह वालिया, डीएसपी अच्छरू राम, एक्सीयन लोक निर्माण पीयूष अग्रवाल, लैड्ड ब्रांच के अधिकारी भी उपस्थित थे।

You may also like