प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी हुआ फरार, जांच जारी

by TheUnmuteHindi
प्रेमिका की हत्या करके प्रेमी हुआ फरार, जांच जारी

मोगा, 26 सितंबर : मोगा में एक आशिक द्वारा उसकी प्रेमिका का हत्या कर फरार होने का समाचार प्राप्त है, जिसे लेकर पुलिस ने जांच आरंभ कर दी है। जानकारी के अनुसार मोगा के अजीतवाल में अवैध संबंध के चलते एक व्यक्ति ने मंगलवार रात एक 50 वर्षीय महिला के सिर पर वार करके हत्या कर दी। महिला करीब 15 साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया है। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। उनके पास तीन बेटे भी हैं। रेशम शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान उसके मनी के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह अपने करीब 15 साल पहले अपने पति को छोडक़र मनी के साथ रहने लग गई थी। आसपास के लोगों ने बताया कि मंगलवार की रात को मनी और महिला के बीच काफी झगड़ा हो रहा था। मनी सुबह घर से फरार हो गया। लोगों को सुबह महिला का शव घर में मिला।इस मामले के संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया गया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर कार्रवाई आरंभ कर दी है।

You may also like