सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया ने पहलगाम हमले पर पाकिस्तान को लताड़ा

by Manu
इंडोनेशिया राष्ट्रपति

Indonesia Slammed Pakistan: इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने भारतीय राजदूत संदीप चक्रवर्ती के साथ एक विशेष बैठक में कहा, “इंडोनेशिया में प्रचलित इस्लाम इस तरह के आतंकवादी हमलों की शिक्षा नहीं देता। हम इस आतंकवादी हमले का मुकाबला करने में भारत के साथ खड़े हैं। किसी भी प्रकार का आतंकवाद कोई परिणाम नहीं दे सकता। इसलिए हमें हथियार डालने के बाद ही बातचीत करनी चाहिए।”

आपको बता दे कि यह बयान इसलिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि इंडोनेशिया विश्व की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है, और वहां की संस्कृति में भारतीय प्रभाव स्पष्ट दिखता है।

इंडोनेशिया की यह प्रतिक्रिया इसलिए भी अहम है, क्योंकि इस्लामिक सहयोग संगठन (OIC) ने इस तनाव के बीच पाकिस्तान का समर्थन किया है। राजदूत चक्रवर्ती ने बताया कि राष्ट्रपति प्रबोवो ने फोन पर पहलगाम हमले पर गहरी चिंता जताई, मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की, और भारत के साथ एकजुटता का वादा किया। वैश्विक स्तर पर, अमेरिका, रूस, फ्रांस, और यूएई जैसे देशों ने हमले की निंदा की और भारत के साथ एकजुटता दिखाई, जबकि कुछ देशों, जैसे मलेशिया और फिलीपींस, ने कोई बयान नहीं दिया।

आपको बता दे कि पहलगाम हमला 2008 के मुंबई हमलों के बाद भारत में नागरिकों पर सबसे घातक हमला है।

ये भी देखे: भारत के हमले से डरा पाकिस्तान दुनिया भर से मांग रहा मदद, 57 मुस्लिम देशों से OIC में मांगा समर्थन

You may also like