अमेरिका, 27 मार्च 2025: दूतावास ने कहा हम तुरंत प्रभाव से इन अपॉइंटमेंट्स को रद्द कर रहे हैं और संबंधित खातों के शेड्यूलिंग अधिकारों को निलंबित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे धोखाधड़ी के खिलाफ अपने प्रयास जारी रखेंगे और उनके लिए किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
ट्रैवल एजेंट करते है बॉट का उपयोग
भारत में कुछ ट्रैवल एजेंट बॉट का उपयोग करके अपॉइंटमेंट तारीखों को ब्लॉक कर देते हैं। जिससे व्यक्तिगत लोगों के लिए खुद से स्लॉट बुक करना बहुत मुश्किल हो जाता है। एक व्यक्ति ने बताया कि बी1/बी2 वीज़ा श्रेणियों के लिए इंतजार का समय छह महीने से भी अधिक है। लेकिन यदि आप 30-35,000 रूपए ट्रैवल एजेंट को देंते है। तो आपको एक महीने या उससे कम समय में तारीख मिल सकती है।
उदाहरण के लिए एक व्यक्ति ने कहा हमने अपने बच्चे के लिए वीज़ा साक्षात्कार की तारीख खुद से पाने की कोशिश की लेकिन समय सीमा के भीतर कुछ भी उपलब्ध नहीं था। मजबूरी में हमने एक एजेंट को 30,000 रुपये दिए और समय पर तारीख मिल गई है।
2 प्रकार के अमेरीकी वीज़े
अमेरिकी वीज़ा प्रकार: अमेरिका वीज़ा अस्थायी (गैर-आप्रवासी) और स्थायी (आप्रवासी) दो प्रकार के होते हैं:
- गैर-आप्रवासी वीज़ा – यह विदेशी नागरिकों को अमेरिका में थोड़े समय के लिए पर्यटन, व्यापार, पढ़ाई या अस्थायी काम के उद्देश्य से प्रवेश करने की अनुमति देता है। H-1B वीज़ा, जो भारतीय पेशेवरों के बीच बहुत लोकप्रिय है, इसी श्रेणी में आता है।
- आप्रवासी वीज़ा – यह वीज़ा ग्रीन कार्ड का रास्ता खोलता है, जिससे धारक को अनिश्चित समय तक अमेरिका में रहने और काम करने की अनुमति मिलती
यह भी देखे: पानीपत में बढ़ते अपराध: लापता किशोर का शव खेतों में मिला