राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने राजभवन में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह

by The_UnmuteHindi
हरियाणा राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह

चण्डीगढ़, 15 मार्च: हरियाणा राजभवन में मनाया गया होली मिलन समारोह, रंगों का त्योहार होली भारत की महान संस्कृति के अनूठे उल्लास को समेटे हुए है। भारतीय संस्कृति हमेशा से विविधता में एकता का पर्याय रही है। रंगों का यह त्योहार इसी विविधता में एकता, खुशी, आपसी सौहार्द और भाईचारे का प्रतीक है।

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने यह बात होली के पावन त्योहार पर हरियाणा राजभवन में आयोजित होली मिलन समारोह के दौरान कही। साथ ही ईश्वर से कामना की कि रंगों का यह पर्व हर प्रदेशवासी के मन में नए उत्साह, उल्लास और ऊर्जा का संचार करे।

होली मिलन समारोह में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी, हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री हरविंद्र कल्याण, हरियाणा विधानसभा उपाध्यक्ष डा. कृष्ण लाल मिढा, विधायक, पूर्व विधायक, मुख्यमंत्री के मुख्य प्रधान सचिव श्री राजेश खुल्लर, पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर, अनेक प्रशासनिक अधिकारीगण, विभिन्न आयोग व बोर्ड के चेयरमैन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

ये भी देखे: हिसार एयरपोर्ट के संचालन के लिए मिला लाइसेंस,विपुल गोयल ने जताया आभार

You may also like