सरकार ने ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपए की

by TheUnmuteHindi
सरकार ने ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपए की

नई दिल्ली, 26 अक्तूबर : प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के तहत बैंक तीन श्रेणियों शिशु (50,000 रुपये तक), किशोर (50,000 रुपये से 5 लाख रुपये के बीच) और तरुण (10 लाख रुपये) के तहत 10 लाख रुपये तक का जमानत-मुक्त ऋण मुहैया कराते हैं। लेकिन अब सरकार ने देश में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) के तहत ऋण सीमा दोगुनी कर 20 लाख रुपये कर दी है। वित्त मंत्रालय ने शुक्रवार को बयान में कहा, इस वृद्धि के जरिये हम मुद्रा योजना के समग्र उद्देश्य को आगे बढ़ाना चाहते हैं। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने केंद्रीय बजट 2024-25 पेश करते हुए इसका ऐलान किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 8 अप्रैल, 2015 को पीएमएमवाई पेश की थी। इसका उद्देश्य गैर-कॉर्पोरेट, गैर-कृषि लघु एवं सूक्ष्म उद्यमियों को आय-उत्पादक गतिविधियों के लिए 10 लाख रुपये तक का आसान जमानत-मुक्त सूक्ष्म ऋण उपलब्ध कराना है।

You may also like