दिल्ली के लोगों का भविष्य सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित : अजीतपाल कोहली
– विधान सभा चुनाव के दौरान पार्टी करेगी बड़ी जीत प्राप्त, किया जोरदार प्रचार
– लोगों की समस्याओं को और गंभीरता के साथ हल करेंगे
पटियाला, 4 फरवरी : आम आदमी पार्टी के हलका पटियाला से विधायक अजीतपाल सिंह कोहली ने कहा कि दिल्ली का भविष्य सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित है और पार्टी आगामी दिल्ली विधान सभा चुनाव में बड़ी जीत प्राप्त करेगी। कोहली ने इन विचारों का प्रकटावा आज दिल्ली में जोरदार प्रचार दौरान किया।
विधायक अजीतपाल कोहली ने कहा कि जिस तरह पंजाब में लोग आम आदमी पार्टी को प्यार करते हैं, उसी तरह दिल्ली अंदर भी लोगों का पूरा सहयोग और साथ आप के साथ है। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को पता है कि आम आदमी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसने राज्य के लोगों की हर मांग को पूरा किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा, अकाली दल और कांग्रेस ने कभी भी राज्य का भला नहीं सोचा।
उन्होंने कहा कि पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में राज्य लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए मुख्य मंत्री भगवंत मान लगातार नई योजनाएं ले कर आ रहे हैं। ला और आर्डर की स्थिति पूरी तरह कंट्रोल में है। इसी तरह दिल्ली अंदर भी जीत के बाद विकास को और तेजी के साथ किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की तरफ से बड़ी जीत प्राप्त की जाएगी क्योंकि लोग सिर्फ और सिर्फ आप के साथ हैं। इस लिए लोग भाजपा, कांग्रेस को जरा भी मुंह नहीं लगाएंगे। उन्होंने कहा कि जीत के बाद पूरी मेहनत के साथ लोगों की समस्याओं का हल करेंगे।
डॉ. गुरप्रीत कौर व विधायक कोहली के साथ गुरजीत साहनी ने किया चुनाव प्रचार
दिल्ली में विधान सभा चुनावों के मद्देनजर आज मुख्यमंत्री पंजाब भगवंत मान की धर्मपत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर और विधायक अजीतपाल ङ्क्षसह कोहली के साथ प्रसिद्ध समाज सेवी और पार्षद गुरजीत ङ्क्षसह साहनी ने भी दिल्ली में चुनाव प्रचार किया। गुरजीत साहनी ने इस मौके बताया कि डॉ. गुरप्रीत कौर, विधायक अजीतपाल ङ्क्षसह कोहली व अन्य समुचे नेताओं ने दिलली में बहुत जयादा मेहनत की है तथा यह मेहनत रंग लाएगी और जल्द ही दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनेगी।
दिल्ली के लोगों का भविष्य सिर्फ और सिर्फ आम आदमी पार्टी के हाथों में ही सुरक्षित : अजीतपाल कोहली
विधान सभा चुनाव के दौरान पार्टी करेगी बड़ी जीत प्राप्त, किया जोरदार प्रचार
91