हरियाणा में लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त जारी, सीएम नायब सैनी ने 9.22 लाख बहनों के खाते में 193 करोड़ ट्रांसफर किए

by Manu
नायब सैनी

चंडीगढ़, 11 फ़रवरी 2026: हरियाणा सरकार ने दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की चौथी किस्त जारी कर दी है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इस दौरान बताया कि योजना के तहत 9 लाख 22 हजार 452 लाभार्थी बहनों के बैंक खातों में कुल 193 करोड़ रुपये की राशि सीधे जमा की गई है। अब तक इस योजना की चार किस्तों में कुल 634 करोड़ रुपये लाभार्थियों तक पहुंच चुके हैं।

सीएम सैनी ने एक साथ वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन और अन्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन की किस्तें भी जारी कीं। इन योजनाओं के तहत 34 लाख 14 हजार लाभार्थियों के खातों में 1098 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने पेंशन से जुड़ी शिकायतों और आय आधारित पात्रता की समस्याओं पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि इनका निष्पक्ष निपटान सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों के अतिरिक्त उपायुक्तों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। कोई भी पात्र लाभार्थी छूटेगा नहीं और गलत लाभार्थी को बेनिफिट नहीं मिलेगा।

चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में सीएम सैनी ने हर घर हर ग्रहणी योजना का भी जिक्र किया। उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत 12 लाख 62 हजार बहनों के बैंक खातों में नवंबर और दिसंबर महीने की गैस सिलेंडर सब्सिडी डाली गई है।

ये भी देखे: हरियाणा की लाडो लक्ष्मी योजना में आवेदनों में हिसार टॉप पर, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू

You may also like