विकास के लिए डेढ़ साल पहले रखे गए नींव पत्थर हुए गायब

by TheUnmuteHindi
urban

पटियाला, 5 मई : पटियाला की अर्बन अस्टेट urban estate के विकास के लिए डेढ़ साल पहले रखे गए 6 नींव पत्थर गायब हो गए हैं और इन विकास कामों को भी बूरनहीं पड़ा है, जिस कारण लोगों ने पंजाब के मुख्य मंत्री punjab cm से मांग की है कि दखल अंदाजी करके आप यह विकास कार्य को पूरा करवाएं।
विधान सभा हलका पटियाला देहाती के विधायक और सेहत व परिवार भलाई मंत्री डा . बलबीर सिंह minister dr. balbir और अरबन एस्टेट फैज 3 में जो एक जगह पर छह अलग अलग विकास योजनाओं के नींव पत्थर फरवरी 2024 दौरान रखे गए थे, इन नींव पत्थरों अनुसार दिखाईं गई सर्व पक्षीय स्कीमों को डेढ़ साल तक आज तक बूर ना पड़ा। अब इन छह नींव पत्थरों की स्लाइडें भी अब तो गायब हो चुकी हैं और अब तो खाली नींव पत्थर लोगों का मुंह चिड़ा रहे हैं।

यह थे अलग अलग काम

अर्बन अस्टेट फेज urban estate 3 में जो छह नींव पत्थर रखे गए थे में साधू बेला रोड की 1.1 किलोमीटर सडक़ जोकि साल 2023 दौरान आई बाढ़ कारण खराब हो गए थे उसके नवीनीकरन के काम के लिए 183.13 लाख रुपए खर्च करने का नींव पत्थर रखा गया था। इसके अलावा अरबन एस्टेट फेज 2 की फिरनी वाली 800 मीटर सडक़ की पेवमैंट की चौड़ाई करने के लिए 150 लाख की लागत के साथ चौड़ा करने का नींव पत्थर रखा गया था जब कि पुडा इन्कलेव फैज – 1 नाभा रोड में 120.00 लाख की लागत के साथ तीन नये पार्कों का निर्माण करने का नींव पत्थर रखा गया था।

इसके अलावा अरबन एस्टेट फेज 3 में 5 . 42 एकड़ क्षेत्रफल में शोरूम और दुकानें काटने के काम पर 571 . 10 लाख खर्च करने सम्बन्धित नींव पत्थर रखा गया था। अरबन अस्टेट फेज 4 अंदर 1 . 86 एकड़ क्षेत्रफल में दो कमर्शियल मार्किटें तैयार करने के लिए 256 . 86 लाख रुपए खर्च करने के लिए नींव पत्थर रखा गया था। इसके अलावा अरबन अस्टेट फेज- 1 में (26.76 एकड़ स्कीम) अंदर 300 मीटर लम्बी सडक़ को तैयार करने के लिए 36.72 लाख रुपए खर्च करने का नींव पत्थर रखा गया था परंतु सरकार को विकास कार्य शुरू तो क्या करवाने थे विकास कामों के लिए रखे गए नींव पत्थरों की स्लाइडें ही गायब हो चुकी हैं।

 

यह भी देखें : इंडस्ट्री के सी.एस.आर. फंड के साथ जिले का संपूर्ण विकास हो : डिप्टी कमिश्नर

You may also like