बरेली,8 जून 2025: यूपी के बरेली से एक बड़ा मामला सामने आया है। मिठाई के नाम पर लोगों को ज़हर दिया जा रहा था। खाद्य सुरक्षा विभाग ने बरेली के आंवला क्षेत्र स्थित गुड़गावां मुस्तकिल गांव में एक अवैध फैक्ट्री पर छापा मारा है। जहाँ स्टार्च और कैमिकल से मिठाई तैयार की जा रही थी। मौके से ज़हरीली मिठाई, बिना ब्रांडिंग के दूध उत्पाद और खतरनाक रसायन जब्त किए गए हैं। फ़िल्हाल फैक्ट्री को सील कर दिया गया है और संचालक राम निवास के खिलाफ एफआईआर (FIR)दर्ज की गई है।
लाइसेंस और पंजीकरण के बग़ैर चल रही थी अवैध फैक्ट्री
शुक्रवार की रात मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय गोयल के निर्देश देने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने अवैध फैक्ट्री पर छापामारी की। फैक्ट्री की जाँच की गई तब पता लगा यह लंबे समय से बिना किसी वैध लाइसेंस या पंजीकरण के चलाई जा रही थी। और यहाँ जहरीले खतरनाक कैमिकल से मिठाई तैयार की जा रही थी और इस जहरीली मिठाई को बाज़ार में भी बेचा जा रहा था।
लीवर और किडनी को हो सकता है खतरा
मिठाई में उपयोग किए जा रहे कृत्रिम रंग और रसायन शरीर के लिए बहुत खतरनाक बताए जा रहे हैं ,लंबे समय तक इन मिठाइयों का सेवन करने से कैंसर व् किडनी और लीवर से जुडी गंभीर बीमारियाँ हो सकती है। खाद्य सुरक्षा की टीम ने रसगुल्ला, छेना और स्टार्च के तीन सैंपल जांच के लिए लैब भेजे हैं। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
राम निवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज
थाना सिरौली में राम निवास के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया गया है। इसके अलावा खाद्य विभाग ने लोगों से अपील की है की बिना ब्रांड या संदिग्ध स्रोतों से मिठाई या अन्य उत्पाद न खरीदें। किसी भी तरह की मिलावट या संदिग्ध गतिविधि से संबद्धित सुचना तुरंत पुलिस को दें।
यह भी पढ़े: UP News: वेंटीलेटर की कमी से 12 घंटे में 4 नवजातों की मौत, कई बच्चों की हालत गंभीर