ससुर के जूतों से गंदा हुआ फर्श, डंडे से मारपीट कर बहू ने उठाया खौफनाक कदम

by Nishi_kashyap
ससुर

बागपत,17 जून 2025: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के कोतवाली से एक हैरान कर देने वाला बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला ने कमरे में झाडू लगाने के बाद मिट्टी गिरने पर ससुर से मारपीट की और फिर कमरे में जाकर आत्महत्या कर ली। शोर सुनकर आस पास के लोगों ने महिला को बचाया।

ससुर से की मारपीट

मोहल्ले में बाइक मैकेनिक अपने परिवार के साथ रहता है। सोमवार की सुबह वह अपने बच्चे और पिता को घुमाने के लिए बाहर लेकर गया था। घर पर पत्नी साफ सफाई कर रही थी। कुछ देर बाद मैकेनिक के पिता लौट घर आए। उनके जूतों में मिट्टी लगी थी जो कमरे में फैल गई। इसके लिए महिला ने वृद्ध ससुर के साथ डंडे से मारपीट की। इसके बाद गाली गलौज करते हुए कमरे में जाकर फांसी लगा ली।

महिला को जिला अस्पताल में कराया भर्ती

इस दौरान मैकेनिक बच्चों के साथ घर पहुँचा। बेटी ने माँ को पंखे पर लटका देखा तो उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। आस पास के लोगों ने बताया की कि महिला आए दिन परिवार के सभी लोगों के साथ विवाद करती है। बतादें की इस संबंध में पुलिस को कोई जानकारी नहीं दी गई। महिला की हालत में इलाज के बाद काफी सुधार है।

यह भी पढ़े:  UP News: बिजली उपभोक्ताओं को बड़ा झटका, इतनी फीसदी बढ़ेंगी बिजली दरें

 

You may also like