सुचिर बाला जी की मौत को लेकर परिवार ने उठाए सवाल
कहा, आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जांच हो
अमेरिका, 1 जनवरी : भारतीय-अमेरिकी टेक एक्सपर्ट और व्हिसलब्लोअर सुचिर बालाजी की मृत्यु के मामले में नया मोड़ देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार बालाजी के माता-पिता बालाजी राममूर्ति और पूर्णिमा राव ने शक जताया है कि उनके बेटे ने आत्महत्या नहीं की है बल्कि उनकी हत्या की गई है। उनका मानना है कि बालाजी के शव परीक्षण की रिपोर्ट से साफ लगता है कि उसने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया होगा। इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए। उनके माता-पिता ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार करते हुए हत्या का दावा किया है। सुचिर 14 दिसंबर, 2024 को अपने सैन फ्रांसिस्को स्थित अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। सुचिर के माता-पिता, पूर्निमा रामाराव और बालाजी राममूर्ति ने को दिए साक्षात्कार में कहा कि दूसरे पोस्टमार्टम रिपोर्ट में संघर्ष के संकेत, सिर पर चोट और अन्य आघात सामने आए हैं, जो आत्महत्या की आधिकारिक रिपोर्ट का खंडन करते हैं।
परिजनों ने कहा आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है
सुचिर के परिजनों ने कहा, हमारे पास दूसरे पोस्टमार्टम की रिपोर्ट है, जिसमें सिर पर चोट और संघर्ष के निशान पाए गए। यह आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या है। उन्होंने आत्महत्या नोट की अनुपस्थिति का भी उल्लेख किया। सुचिर के पिता ने बताया कि 22 दिसंबर को हुई उनकी आखिरी बातचीत में सुचिर खुश लग रहे थे। उन्होंने लॉस एंजेलेस की यात्रा से लौटने के बाद अपने उत्साहित होने की बात कही थी।
कहा, जन्मदिन की पार्टी मनाकर लौटे थे
जानकारी के अनुसार अपने बेटे के साथ अपनी आखिरी बातचीत को याद करते हुए राममूर्ति ने बताया, वह लॉस एंजिल्स से जन्मदिन मनाकर लौटे थे। वह अपने दोस्तों के साथ घूमने गए थे और बहुत खुश थे। उसने मुझे खुद बताया था कि वह जनवरी में सीईएस शो के लिए लास वेगास जाना चाहते थे। उन्होंने यह भी कहा था कि वह रात के खाने के लिए जा रहे हैं।
सुचिर बाला जी की मौत को लेकर परिवार ने उठाए सवाल
कहा, आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या है, जांच हो
129