चुनाव आयोग के नाक नीचे हो रहा है चुनावी घोटाला : संजय सिंह

कहा, भाजपा चुनावी फ्राड करके चुनाव लड़ रही है

by TheUnmuteHindi
चुनाव आयोग के नाक नीचे हो रहा है चुनावी घोटाला : संजय सिंह

चुनाव आयोग के नाक नीचे हो रहा है चुनावी घोटाला : संजय सिंह
कहा, भाजपा चुनावी फ्राड करके चुनाव लड़ रही है
नई दिल्ली, 11 जनवरी :दिल्ली में विधान सभा चुनावों को लेकर तैयारियां पूरे जोरों शोरों के साथ चल रही हैं तथा हर पार्टी द्वारा पूरी जोर अजमाईश की जा रही है। वहीं दूसरी ओर आप सांसद संजय सिंह ने घोटलाले को लेकर भाजपा को घेरा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत बड़ा चुनावी घोटाला है जो नई दिल्ली में केंद्रीय चुनाव आयोग की नाक के नीचे हो रहा है। यह वास्तव में बहुत आश्चर्यजनक है। चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए। दुनिया की तथाकथित सबसे बड़ी पार्टी अरविंद केजरीवाल के शौचालय में फंसी हुई है, चुनाव में इनका सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा के सांसद और केंद्रीय मंत्री चुनाव आयोग की आंखों में धूल झोंककर फ्रॉड कर रहे हैं। भाजपा उम्मीदवार प्रवेश वर्मा जिस सांसद बंगले पर कब्जा किए हुए हैं, वहां से 33 वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी गई है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि आठ महीने से प्रवेश वर्मा सांसद आवास पर कब्जा करके बैठे हैं और उसी पते पर वोट बनवाने की एप्लीकेशन दी है। नई दिल्ली विधानसभा में केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी और कमलेश पासवान के सरकारी आवास के पते पर वोट बनवाने का आवेदन दिया गया है। भाजपा चुनावी फ्रॉड करके चुनाव लड़ रही है। उन्होंने भाजपा को लेकर कई आरोप लगाए हैं।

You may also like