किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 54वें दिन मेंं दाखिल

सरकारी डाक्टरों की टीम डलेवाल के चैकअप पर लगी रही

by TheUnmuteHindi
किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 54वें दिन मेंं दाखिल

किसान नेता जगजीत सिंह डलेवाल का मरन व्रत 54वें दिन मेंं दाखिल
– सरकारी डाक्टरों की टीम डलेवाल के चैकअप पर लगी रही
चंडीगढ़, 18 जनवरी : किसानों की मांगों को मनवाने के लिए मरन व्रत पर बैठे किसान नेता जगजीत ङ्क्षसहडलेवाल का मरन व्रत आज 53वें दिन में पहुंच गया है। गत रात्रि साढे 12 बजे डलेवाल की सेहत एकदम बिगड़ गई तथा उनको चार बार उलटी आई। कल रात से लेकर आज तक सिर्फ 150 मिलीमीटर पानी चम्मचों से डलेवाल को दिया गया।
डलेवाल की सेहत की हालत बेहद चिंताजनक हो चुकी है, इसलिए सरकारी डाक्टरों की टीम तथा प्राइवेट डाक्टरों की टीम उनका चैकअप करने पर लगी रही। इस मौके किसान नेताओं ने कहा कि पंजाब सरकार डलेवाल की सेहत संबंधी सही पक्ष लोगों और सुप्रीम कौर्ट के सामने रखे ताकि पूरी दुनिया को हकीकत समझ पड़ सके कि जगजीत ङ्क्षसह डलेवाल की हालत बेहद नाजुक हो चुकी है तथा किसी भी समय कोई घटना घट सकती है।
हरियाणा के 10 किसान अन्य मरन व्रत पर बैठे
दूसरी ओर डलेवाल की हिमायत में तथा किसानों की मांगों को मनवाने के लिए गत दो दिन से 111 किसानों का मरन व्रत जारी है तथा आज 10 अन्य हरियाणा के किसान डलेवाल के हक में मरन व्रत पर बैठ गए हैं, जिनके नाम दशरथ मलिक (हिसार), वीरेंद्र खोखर (सोनीपत), हँसबीर खरब (सोनीपत), रणबीर भुकर (पानीपत), रामपाल उझाना (जींद), बेदी दहिया (सोनीपत), सुरेश जुल्हेड़ा (जींद), जगबीर बेरवाल (हिसार), बलजीत सिंहमार (जींद), रोहताश राठी (पानीपत) हैं। किसान नेताओं ने बताया कि आज देश के किसान जगजीत सिंह डल्लेवाल जी के दिखाए रास्ते पर चलते हुए अपनी कुर्बानी देने को तैयार हैं। देश के किसान इस बात को समझ रहे हैं कि जगजीत सिंह डल्लेवाल जी उनकी जमीनों, खेती और अगली पीढ़ी को बचाने के लिए 53 दिनों से आमरण अनशन कर रहे हैं और हम सब उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं।

You may also like