पंजाब के लोगों पर मंडरा रहा बाढ़ का खतरा, खोले गए फ्लड गेट

by Nishi_kashyap
बाढ़ का खतरा

तरनतारन,07 जुलाई ,2025: पंजाब के तरनतारन से बड़ी खबर सामने आई है। जानकारी के लिए आपको बतादें की बाढ़ के खतरे को देखते हुए हरिके हेडवर्क्स के गेट खोल दिए गए हैं। यह बड़ा फैसला बाढ़ पीड़ित किसान संघर्ष द्वारा किए गए प्रदर्शन के बाद लिया गया।

इससे पहले किसानों ने प्रदर्शन करते हुए चिंता जाहिर की थी कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और अगर समय रहते गेट नहीं खोले गए तो बाढ़ आ सकती है। उन्होंने कहा कि 2 साल पहले भी कई गाँव बाढ़ से प्रभावित हुए थे जिस कारण उन्हें भारी नुकसान उठाना पड़ा था।

पानी के दबाव के कारण कई खेतों में पहले ही जमीन चिकनी होने लगी थी, जिससे किसान बेहद परेशान थे। अब गेट खोलने से बाढ़ के खतरे को टाला जा सकेगा।

यह भी पढ़े: Himachal News: पेट्रोल पंप पर गिरा पहाड़ का हिस्सा, मालिक को लाखों का नुक्सान

You may also like