14
चंडीगढ़, 27 अक्टूबर 2025: तिब्बती धर्मगुरु 14वें दलाई लामा दिसंबर के मध्य में कर्नाटक के मुंडगोड तिब्बती सेटलमेंट का दौरा करने वाले हैं। इस दौरान वे गादेन शार्टसे और गादेन जांग्त्से मठों द्वारा आयोजित विशेष दीर्घायु प्रार्थना समारोह में शिरकत करेंगे।
सोमवार को गादेन शार्टसे मठ के दो प्रमुख मठाधीशों ने मैक्लोडगंज में दलाई लामा के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। उन्होंने उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हुए विशेष प्रार्थनाएं समर्पित कीं। मठ के प्रतिनिधियों ने दलाई लामा से अनुरोध किया कि वे मुंडगोड के इस प्रार्थना उत्सव में शामिल होकर अपने अनमोल उपदेश दें और आशीर्वाद बांटें।
ये भी पढ़े: अगले दलाई लामा स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देश से होगा न कि चीन से- अरुणाचल सीएम पेमा खांडू