54
नई दिल्ली, 12 सितंबर : कर्नाटका में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां एक ग्राहक ने शोरूम की सॢवस से नाखुश होकर उसे आग के हवाले कर दिया। जानकारी के अनुसार यह घटना तब हुई जब एक असंतुष्ट ग्राहक ने ओला के शोरूम में कई इलेक्ट्रिक स्कूटरों में आग लगा दी। यह घटना इस बात को रेखांकित करती है कि ग्राहकों की समस्याओं की अनदेखी कितनी गंभीर स्थिति पैदा कर सकती है। 26 वर्षीय मोहम्मद नदीम पर इस आगजनी का आरोप है, जिसने कुछ हफ्ते पहले ही ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदा था। लेकिन जल्द ही वह ओला की बिक्री के बाद की सेवा (आफ्टरसेल्स सर्विस) से बेहद निराश हो गया। नदीम ने कई बार अपने स्कूटर की मरम्मत कराने की कोशिश की, लेकिन वह सर्विस की गुणवत्ता से कभी संतुष्ट नहीं हो पाया।