जाल लगाकर मगरमच्छ को किया काबू

by TheUnmuteHindi
जाल लगाकर मगरमच्छ को किया काबू

नई दिल्ली, 30 अगस्त : उत्तर प्रदेश के हापुड़ स्थित गांव पारपा में रेस्कयू करके एक मगरमच्छ को पकड़ा गया है। इसकी सूचना ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। विभाग ने मगरमच्छ को पकडऩे के लिए सर्च आपरेशन चलाया। घंटों चले आपरेशन के बाद मगरमच्छ को रेस्क्यू कर दिया गया है।वन विभाग के रेंजर मुकेश कांडपाल ने कहा कि पारपा गांव में मगरमच्छ होने की सूचना मिली थी। हमारी टीम मौके पर पहुंची और तालाब के चारों तरफ जाल लगाया गया था। मगरमच्छ जाल में फंस गया। उसको पकड़ लिया गया है, अब उसे छोडऩे की कार्रवाई की जाएगी।

You may also like