कोर्ट ने जेट एयरवेज की परिसंपत्तियों को बेचने को दिया आदेश

by TheUnmuteHindi
कोर्ट ने जेट एयरवेज की परिसंपत्तियों को बेचने को दिया आदेश

नई दिल्ली, 7 नवंबर : सुप्रीम कोर्ट ने जेट एयरवेज को लेकर एक बड़ा फैसला सुनाया है। जानकारी के अनुसार सुप्रीम कोर्ट ने बंद हो चुकी एयरलाइन जेट एयरवेज को जालान कलरॉक कंसोर्टियम को हस्तांतरित करने के एनसीएलएटी के फैसले को खारिज कर दिया। अब उसे लेकर सुप्रीम कोर्ट ने जेट एयरवेज की समाधान योजना को बरकरार रखने वाले एनसीएलएटी के फैसले के खिलाफ एसबीआई और अन्य ऋणदाताओं की याचिका स्वीकार कर ली। सर्वोच्च न्यायालय ने अपनी असाधारण शक्ति का प्रयोग करते हुए बंद पड़ी एयरलाइन जेट एयरवेज की परिसंपत्तियों को बेचने का आदेश दिया।

You may also like