नशे की जड़ उखाडऩे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डिविजनल कमिश्नर

नशा छोड़ चुके व्यक्तियों के साथ किया जाए अच्छा व्यवहार : दलजीत सिंह मांगट

by TheUnmuteHindi
नशे की जड़ उखाडऩे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डिविजनल कमिश्नर

नशे की जड़ उखाडऩे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी : डिविजनल कमिश्नर
– नशा छोड़ चुके व्यक्तियों के साथ किया जाए अच्छा व्यवहार : दलजीत सिंह मांगट
पटियाला, 8 मार्च : पटियाला डिविजन के कमिश्नर दलजीत सिंह मांगट ने कहा कि नशे की जड़ उखाडऩे के लिए समाज के हर वर्ग का सहयोग जरूरी है, जिससे नशा बेचने वालों को जेलों में और नशा करने वालों का इलाज करवा कर समाज में उन को सम्मान के साथ जीने का मौका दिया जा सके। यह प्रगटावा उन्होंने रैड क्रास नशा मुक्ति और पुर्नवास केंद्र साकेत अस्पताल में नशे से छुटकारा पाने के लिए दाखिल हुए मरीजों के साथ बातचीत करते किया। इस मौके डिप्टी कमिश्नर डा. प्रीति यादव भी मौजूद थे।
डिविजनल कमिश्नर ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से नशा छोड़ चुके व्यक्तियों को आत्म निर्भर बनाने के लिए इलाज दौरान ही पेशा प्रमुख कोर्सांे की ट्रेनिंग दी जा रही है, जिसके तहत ठीक होने से तुरंत बाद वह अपना काम शुरू कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि नशा छोड़ चुके व्यक्तियों के साथ यदि अच्छा व्यवहार किया जाये और उनके बुरे अतीत बारे दोबारा उनको न याद करवाया जाये तो ठीक होने के बाद उन को समाज की मुख्य धारा में शामिल होने में ज़्यादा मदद मिलेगी और वह दोबारा ऐसी गलत संगत में भी नहीं पड़ेंगे।
दलजीत सिंह मांगट ने दाखिल मरीजों को उत्साहित करते कहा कि ऊंचे मनोबल के साथ बड़ी से बड़ी जंग जीती जा सकती है, इस लिए नशों के खात्मे के लिए अपना मनोबल ऊंचा रखा जाये। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार नशा छोड़ चुके व्यक्तियों के पुर्नवास के लिए बड़े प्रयास कर रही है, जिस के अंतर्गत आने वाले समय दाखिल मरीजों को मछली पालन, इलेक्टरिशियन, मधु मक्खी पालन, पलंबर जैसे अन्य पेशा प्रमुख कोर्स भी करवाए जाएंगे। डा. प्रीति यादव ने कहा कि साकेत अस्पताल में सहयोगी हेल्पलाइन नंबर 0175- 2213385 कार्यशील है, जो नशा छोडऩे वालों समेत अपनी मानसिक सेहत को तंदरुस्त करने के चाहवानों के लिए एक अच्छा प्लेटफार्म है, क्योंकि ऐसे व्यक्तियों की पहचान गुप्त रखी जाती और उन को बेहतर सलाह दे कर उनका इलाज किया जाता है।
साकेत अस्पताल के प्रोजैकट डायरैक्टर परमिन्दर कौर मनचन्दा ने बताया कि साकेत अस्पताल में दाखिल मरीज़ों का मुफ्त इलाज किया जाता है और मरीजों के लिए पेंटिंग रूम, जिंम, पूजा रूम जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि नशा छोड़ चुके व्यक्तियों की अस्पताल की तरफ से लगातार टेली काउंसलिंग (फोन जरिए) की जाती है जिससे वह दोबारा गलत रास्ते पर न पड़े।

You may also like