केंद्र सरकार को किसानी मसले जल्द हल करने चाहिए : लाल सिंह

कहा, हरजीत सिंह बहुत ही ईमानदार शख्सीयत के हैं मालिक

by TheUnmuteHindi
केंद्र सरकार को किसानी मसले जल्द हल करने चाहिए : लाल सिंह

केंद्र सरकार को किसानी मसले जल्द हल करने चाहिए : लाल सिंह
कहा, हरजीत सिंह बहुत ही ईमानदार शख्सीयत के हैं मालिक
पटियाला, 12 जनवरी : पंजाब के पूर्व मंत्री लाल सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानी और मजदूर आंदोलन की तरफ ध्यान देते इनके मसलों को जल्द हल करना चाहिए। उन्होंने इन विचारों का प्रकटावा हलका सनौर के प्रसिद्ध कस्बा बलबेड़ा के हरजीत सिंह नंबरदार की तरफ से आयोजित एक समागम में विशेष तौर पर शिरकत करने दौरान किया।
इस मौके लाल सिंह ने कहा कि हरजीत सिंह नंबरदार बहुत ही नेक और सहयोग वाले व्यक्ति हैं। मेरा इस परिवार के साथ बहुत पुराना रिश्ता है। जब भी मैं सरकार के उच्च पदों पर रहा हूं तो नंबरदार ने मेरे से गांव के विकास व अन्य लोक भलाई कार्यांे से बिना कोई भी कार्य नहीं करवाया। यह बहुत ईमानदार व अच्छी शख्सीयत हैं। इसलिए मैं हरजीत सिंह नंबरदार की बहुत कदर करता हूं। इस मौके लाल ङ्क्षसह ने कहा कि केंद्र सरकार को किसानी व मजदूर आंदोलन की ओर ध्यान देते हुए इनके मसलों को हल करना चाहिए। इसमें देश की भलाई है। इस मौके नंबरदार रणजीत ङ्क्षसह, मनजीत ङ्क्षसह नंबरदार, गुरप्रीत ङ्क्षसह, राजविंदर ङ्क्षसह, सुरेश पाल ङ्क्षसह, रणजीत ङ्क्षसह व अन्य मौजूद थे।

You may also like