नई दिल्ली, 26 मार्च – छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता भूपेश बघेल के आवास पर बुधवार को सीबीआई की टीम जांच करने पहुंची। जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के रायपुर और भिलाई स्थित आवासों पर बुधवार सुबह केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने छापा मारा। सीबीआई की टीमों ने बघेल के करीबी सहयोगियों और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के परिसरों पर भी छानबीन की। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि यह छापेमारी किस मामले से जुड़ी है। गौरतलब है कि इसी महीने 10 मार्च को प्रवर्तन निदेशालय ने कथित शराब घोटाले के मामले में बघेल के आवास पर छापा मारा था, जिसमें 33 लाख रुपये बरामद किए गए थे। बता दें कि इससे पहले प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने छत्तीसगढ़ में कथित शराब घोटाले से मामले में पूर्व मुख्यमंत्री एवं कांग्रेस नेता भूपेश बघेल के बेटे एवं अन्य के परिसरों पर 10 मार्च को छापेमारी की थी।
जानिए क्या कहा भूपेश बघेल ने
सीबीआई की छापेमारी के लेकर भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, अब आई है। आगामी 8 और 9 अप्रैल को अहमदाबाद (गुजरात) में होने वाली की बैठक के लिए गठित ड्राफ्टिंग कमेटी की मीटिंग के लिए आज पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का दिल्ली जाने का कार्यक्रम है। उससे पूर्व ही रायपुर और भिलाई निवास पहुंच चुकी है।