हैदराबाद में मंदिर में मूर्ति खंडित का मामला गर्माया

by TheUnmuteHindi
हैदराबाद में मंदिर में मूर्ति खंडित का मामला गर्माया

नई दिल्ली, 14 अक्तूबर : हैदराबाद में एक प्रसिद्ध मंदिर में मूर्ति को खंडित करने का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है तथा मामले की गंभीरता के साथ जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मामले में महाकाली डिवीजन के सहायक पुलिस आयुक्त ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मार्केट पुलिस स्टेशन के इलाके में एक व्यक्ति को पकडक़र पुलिस के हवाले किया है। वहीं इस घटना की सूचना पर फिलहाल मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है। वहीं मुथ्यालम्मा मंदिर में कथित तोडफ़ोड़ के विरोध में, स्थानीय निवासियों ने सोमवार को मंदिर के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की जांच में जुटी हुई हैं। इधर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी. किशन रेड्डी ने सिकंदराबाद के मॉडल डिवीजन में कथित तौर पर मुथ्यालम्मा मंदिर में मूर्ति खंडित करने की घटना के बाद घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने इस घटना की निंदा की है तथा इस मामले की गंभीरता के साथ जांच करने के लिए कहा है।

You may also like