98
नई दिल्ली, 17 अगस्त : मुंबई के अटल सेतु पुल पर आज एक कैब ड्राईवर ने बड़ी बहादुरी के साथ एक महिला को पुल से आत्महत्या के इरादे से कूदने पर बचा लिया। महिला के कूदते ही एक कैब ड्राइवर ने तुरंत कार्रवाई की और महिला को पुल की रेलिंग से पकड़ लिया। घटना के कुछ ही सेकंड बाद, पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई और अपनी जान जोखिम में डालते हुए महिला की जान बचा ली। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, 56 वर्षीय महिला रीमा मुकेश पटेल मुलुंड की निवासी हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।