चंडीगढ़, 16 फ़रवरी 2026: हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र 20 फरवरी 2026 से शुरू होगा। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार सत्र की शुरुआत 20 फरवरी को सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ होगी। पहले दिन शोक प्रस्ताव पारित किए जाएंगे और पटल पर पत्र रखे जाएंगे।
23 फरवरी से 26 फरवरी तक राज्यपाल के अभिभाषण पर विस्तृत चर्चा चलेगी। 27 फरवरी को मुख्यमंत्री अभिभाषण पर अपना जवाब देंगे। इसी दिन धन्यवाद प्रस्ताव पर मतदान भी कराया जाएगा। इसी दिन वित्त वर्ष 2025-26 के लिए अनुपूरक बजट (तृतीय किश्त) से संबंधित विनियोग विधेयक भी सदन में पेश कर पारित किया जाएगा।
सत्र का सबसे महत्वपूर्ण दिन 2 मार्च 2026 होगा। इस दिन वित्त वर्ष 2026-27 के लिए राज्य का बजट अनुमान विधानसभा में पेश किया जाएगा। वित्त मंत्री द्वारा बजट भाषण दिया जाएगा और उसके बाद बजट पर चर्चा शुरू होगी।
ये भी देखे: हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने बजट सत्र, चुनाव और अन्य मुद्दों पर दी प्रतिक्रिया