56
नई दिल्ली, 15 अक्तूबर : म्यूजियम क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का एक विशाल भंडार है, जिसे विभिन्न शक्तिशाली कला रूपों के माध्यम से दर्शाया गया है। यह शब्द स्पेन के राजदूत जुआन एंटोनियो ने एस.पी.एस. म्यूजियम का दौरा करने दौरान किया। उन्होंने वहां रखी गई अनूठी कलाकृतियों की सराहना की। जुआन एंटोनियो ने विभिन्न कलाकृतियों की सराहना करते हुए कहा कि म्यूजियम क्षेत्र की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का एक विशाल भंडार है, जिसे विभिन्न शक्तिशाली कला रूपों के माध्यम से दर्शाया गया है। उन्होंने पूरे संग्रह को क्षेत्र की असाधारण सांस्कृतिक विरासत की एक दुर्लभ प्रदर्शनी बताया, जो हर किसी को आकर्षित कर सकती है।