कैथल,22 मार्च 2025: हरियाणा के कैथल मे पूंडरी में शुक्रवार को एक ब्यूटी पार्लर में गोली चलने की घटना हुई है।पूंडरी के ब्रह्मानंद कॉलोनी में स्थित मन्नत ब्यूटी पार्लर की मालिक उर्मिला पर फायरिंग की गई है। इस घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। यह घटना दोपहर लगभग ढाई बजे की है।
खुद के देवर ने मारी गोली
जांच में पता चला कि गोली उर्मिला के रिश्तेदार बीरबल ने चलाई जो उर्मिला के पति के चाचा का बेटा है। बताया गया है कि बीरबल ने अवैध हथियार से फायरिंग की जिसमें गोली उर्मिला के गाल और कंधे को छूकर निकल गई है। बीरबल पहले इसी ब्यूटी पार्लर में काम सीख चुका था। पुरानी रंजिश और आपसी विवाद के कारण उसने यह कदम उठाया।
पुलिस के अनुसार बीरबल नशेड़ी किस्म का व्यक्ति है और उस पर पहले से लूटपाट, डकैती और झगड़े के कई मामले दर्ज हैं।
घटना के बाद से वह फरार है। पूंडरी थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि बीरबल की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।
यह भी देखे: सिरसा में नशा तस्करी का पर्दाफाश: 4 किलो 256 ग्राम हेरोइन के साथ दो युवक गिरफ्तार