हावेरी, 23 मई 2025: कर्नाटक के हावेरी से एक अजब से घटना सामने आई है। जहां गैंगरेप के आरोपियों को कोर्ट से जमानत मिल गई। बाहर आने के बाद उन्होंने विजय जुलूस निकाला। इस परेड में उनके साथ बाइक और कारों का काफिला भी देखा गया। इन लोगों ने विजय परेड में भी खूब हंगामा किया।
हावेरी में 26 वर्षीय महिला के साथ किया था गैंगरेप
आपको बता दें कि यह मामला 16 महीने पुराना है। पुलिस के अनुसार, कर्नाटक के हावेरी में एक अंतरधार्मिक जोड़े के होटल के कमरे में कई लोग घुस गए। इसके बाद आरोपियों ने महिला को पास के जंगल में खींच लिया और उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया। जब यह मामला प्रकाश में आया तो पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
जमानत के बाद निकाला विजय परेड
अब इस मामले में आरोपियों को अदालत से जमानत मिल गई है। जैसे ही उन्हें जमानत मिली, आरोपियों ने विजय परेड निकाली। यह परेड हावेरी के अक्की अलूर तालुका में आयोजित की गई थी। इस परेड के दौरान बाइकर्स ने फिर हंगामा मचा दिया। ऐसा प्रतीत होता था कि इन लोगों को इस बात का कोई अफसोस नहीं था कि उन्होंने कितना घिनौना काम किया था और उन्हें इसके लिए दंडित क्यों किया गया। इस विजय परेड का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है। वीडियो में आरोपी मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं।
हावेरी सत्र न्यायालय ने हाल ही में सात मुख्य आरोपियों को जमानत दे दी है। गैंगरेप मामले में जिन आरोपियों को जमानत दी गई है उनमें आफताब चंदनकट्टी, मदार साब मंदक्की, समीवुल्लाह लालनवार, मोहम्मद सादिक अगासिमनी, शोएब मुल्ला, तौसीप चोटी और रियाज सविकेरी शामिल हैं। 26 वर्षीय महिला के सामूहिक बलात्कार मामले में गिरफ्तारी के बाद सभी को कई महीनों तक हिरासत में रखा गया था। जिसके बाद अब जमानत मिल गई है।
यह भी पढ़ें: उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य देखभाल एवं स्वास्थ्य संस्थानों में प्रसव