दो माल गाडिय़ां आपस में टकराने के कारण हुआ हादसा
चालक और सह चालक हुए घायल, जांच जारी
नई दिल्ली, 4 फरवरी : उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में दो माल गाडिय़ों के आपस में टकराने के कारण हादसा हो गया लेकिन गणीमत रही कि कोई बड़ा हादसा होने से बचाव हो गया। इस हादसे में मालगाड़ी के चालक व सह चालक दोनों केघायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार यहां एक ही ट्रैक पर दो मालगाडिय़ां आपस में टकरा गईं, जिससे बड़ा हादसा होने का खतरा था। इस टक्कर में एक मालगाड़ी का इंजन ट्रैक से उतर गया और बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे के दौरान मालगाड़ी के चालक और सहचालक घायल हो गए। उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
इस टक्कर के बाद एक मालगाड़ी का इंजन और गार्ड का डिब्बा पटरी से उतर गया। हादसे के बाद अप लाइन बाधित है। हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुटे हैं। खागा कोतवाली क्षेत्र के पांभीपुर में ट्रैक पर सिग्नल न मिलने से खड़ी पहली मालगाड़ी में पीछे से दूसरी मालगाड़ी ने टक्कर मार दी। गनीमत रही की इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच कर रहे हैं।
दो माल गाडिय़ां आपस में टकराने के कारण हुआ हादसा
चालक और सह चालक हुए घायल, जांच जारी
60