गांव टौहड़ा के खेल स्टेडियम में 17 को होगा 15वांं कबड्डी कप : सुरजीत रखड़ा

by TheUnmuteHindi
गांव टौहड़ा के खेल स्टेडियम में 17 को होगा 15वांं कबड्डी कप : सुरजीत रखड़ा

पटियाला, 17 मार्च : पंजाब के पूर्व अकाली मंत्री सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि गांव टौहड़ा के खेल स्टेडियम में आगामी 17 मार्च को पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरन सिंह जी टौहड़ा की पहली जन्म शताब्दी को समर्पित 15वां टौहड़ा कबड्डी कप करवाया जा रहा है, जिसमें कई अकैडमियों के मैच होंगे। इस मौके उनके साथ प्रसिद्ध एन. आर. आई प्रवासी भारतीय डा. दर्शन सिंह धालीवाल, चरनजीत सिंह रखड़ा, सतविन्दर सिंह टौहड़ा मैंबर शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी आदि मौजूद थे। इस मौके सुरजीत सिंह रखड़ा ने कहा कि जत्थेदार टौहड़ा की कीमती सेवाओं को हमेशा कौम याद रखेगी। उन्होंने कहा कि आज के मौजूदा समय में राजसी नेताओं को पंथ रत्न जत्थेदार गुरचरन सिंह टौहड़ा जी की सेवाओं और उनके जीवन से सेध प्राप्त करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि टौहड़ा कबड्डी कप के प्रबंधकों को बधाई देते कहा कि आज के समय ऐसे खेल मेलों को करवाने की बहुत जरूरत है जिससे आज की नौजवानी को खेल की ओर लगाया जा सके।

देश के नामी खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

उन्होंने कहा कि यह कबड्डी कप गांव टौहड़ा के खेल स्टेडियम में करवाया जा रहा है, जिस में कि पंजाब युनाइटिड कबड्डी फेडरेशन की अकैडमियों के मैच होंगे। इस खेल मेले में विजेता टीमों को इनाम भी दिए जाएंगे, जिसमें देश विदेश के नामी कबड्डी खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस मौके चरनजीत सिंह रखड़ा, हरी सिंह एम.डी. प्रीत कम्बाईन, तेजिन्दर पाल सिंह संधू, रणधीर सिंह ढींडसा, कबड्डी कप के सरप्रस्त जसवंत सिंह अकौत, प्रधान सुरिन्दर सिंह जिंदलपुर, सीनियर उप प्रधान वरिन्दर पाल सिंह, महासचिव जगतार सिंह सिद्धू, लीगल एडवाईजर एडवोकेट सुखवीर सिंह खांसिया, उप प्रधान गुरसिमरन सिंह बैदवान, जगतार सिंह माजरी अकालियां, बबली नाभा कोच, गुरराज सिंह बैदवान, भगवंत सिंह मूंडखेड़ा आदि मौजूद थे।

 

You may also like