गुरुग्राम में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर थार डिवाइडर से टकराई, ओवरस्पीड से 5 युवाओं की दर्दनाक मौत

by Manu
थार हादसा

गुरुग्राम, 27 सितंबर 2025: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ है। जिसमें पांच युवाओं की जान चली गई। झाड़सा फ्लाईओवर के पास एग्जिट 9 पर एक यूपी नंबर की ब्लैक थार SUV बेकाबू होकर डिवाइडर से जा टकराई। वाहन में सवार तीन लड़कियां और तीन लड़के दिल्ली से जयपुर की ओर जा रहे थे, लेकिन मौत ने उनका सफर हमेशा के लिए रोक दिया।

पुलिस के मुताबिक, थार की तेज रफ्तार ही हादसे की मुख्य वजह बनी। वाहन का नियंत्रण खोते ही वह डिवाइडर से धड़ाके से टकरा गया। मौके पर ही तीन लड़कियों और दो लड़कों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक लड़का गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घायल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर उसकी हालत को लेकर चिंता जता रहे हैं।

ये भी देखे: दिल्ली-जयपुर हाईवे पर मछलियों से भरी पिकअप पलटी, सड़क पर बिखरीं मछलियां

You may also like