नई दिल्ली, 25 जुलाई 2025: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा पर चल रहा सशस्त्र संघर्ष एक खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है, जिसके पूर्ण युद्ध में बदलने की आशंका बढ़ती जा रही है। थाईलैंड के कार्यवाहक प्रधानमंत्री फुमथम वेचायाचाई ने शुक्रवार (25 जुलाई 2025) को चेतावनी दी कि यह संघर्ष “युद्ध का रूप ले सकता है,” हालांकि अभी यह भारी हथियारों के साथ सीमित झड़पों तक ही है।
थाईलैंड ने कंबोडिया से लगे अपने आठ जिलों में मार्शल लॉ लागू कर दिया है, जिससे तनाव और गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। गुरुवार (24 जुलाई) को शुरू हुई झड़पें, जो ता मुएन थॉम मंदिर के पास शुरू हुई थीं, शुक्रवार को 12 स्थानों तक फैल गईं। दोनों देश एक-दूसरे पर पहले गोलीबारी शुरू करने का आरोप लगा रहे हैं।
थाईलैंड ने दावा किया है कि कंबोडिया ने नागरिक क्षेत्रों पर भारी हथियारों और बीएम-21 रॉकेट सिस्टम से हमला किया, जबकि कंबोडिया ने थाईलैंड पर क्लस्टर म्यूनिशन (अंतरराष्ट्रीय संधि द्वारा प्रतिबंधित) का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है।
ये भी देखे: फोन कॉल लीक होने पर चली गई थाईलैंड पीएम की कुर्सी, जाने पूरा मामला