अरुणाचल प्रदेश के लोंगडिंग में आतंकी गिरफ्तार, हथियारों का जखीरा बरामद

by Manu
Terrorist

लोंगडिंग, 20 फरवरी 2026: अरुणाचल प्रदेश के सीमावर्ती जिले लोंगडिंग में सुरक्षा बलों ने एक संयुक्त अभियान के दौरान NSCN-IM (इसाक-मुइवा गुट) के एक सक्रिय आतंकवादी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के साथ ही उसके पास से हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद हुआ है। इस कार्रवाई से एक संभावित बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया गया है।

इटानगर के एक पुलिस अधिकारी के अनुसार यह अभियान असम राइफल्स, विशेष टास्क फोर्स (STF) और लोंगडिंग पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा चलाया गया। मिली खुफिया सूचना के आधार पर टीम ने आज लोंगडिंग पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत जेडुआ गांव के पास टिसिंग इलाके में छापेमारी की।

गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान स्वघोषित कैप्टन पोंगलेम वांगपान के रूप में हुई है, जो NSCN-IM का सक्रिय सदस्य है। तलाशी के दौरान उसके पास से 5.56 मिमी INSAS राइफल (1) के साथ एक मैगजीन, 9 मिमी पिस्तौल (1) के साथ एक मैगजीन, 18 राउंड 5.56 मिमी कारतूस, 2 राउंड 9 मिमी पिस्तौल कारतूस और गोला-बारूद बरामद हुए।

ये भी देखे: अरुणाचल प्रदेश: भारत-म्यांमार सीमा पर सुरक्षा बलों और उग्रवादियों के बीच मुठभेड़

You may also like