आतंकवाद आज विश्व के लिए सबसे प्रमुख चुनौती : एस. जयशंकर

कहा, आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को देनी चाहिए सख्त सजा

by TheUnmuteHindi
आतंकवाद आज विश्व के लिए सबसे प्रमुख चुनौती : एस. जयशंकर

आतंकवाद आज विश्व के लिए सबसे प्रमुख चुनौती : एस. जयशंकर
कहा, आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को देनी चाहिए सख्त सजा
नई दिल्ली, 8 जनवरी : भारत के विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर ने आतंकवाद को खत्म करने के लिए बयान दिया है। उन्होंने कहा, ‘इस बात में कोई शक नहीं है कि आतंकवाद आज विश्व के लिए सबसे प्रमुख चुनौती बन गया है। यह वैश्विक और राष्ट्रीय शांति के लिए एक खतरा बन गया है। हम सभी को आतंकवाद के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। आतंकवाद से लडऩे के लिए एक व्यापक दृष्टिकोण की जरूरत है। सिर्फ आतंकवाद को तैयार करने वाले लोग ही नहीं बल्कि इसके मददकर्ताओं, वित्तपोषकों और प्रायोजकों के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई होनी चाहिए। इन सभी का पता लगाकर सख्त से सख्त सजा देने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वैश्विक शांति के लिए आतंकवाद को एक बहुत बड़ा खतरा बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया है कि आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले प्रायोजकों, वित्तपोषकों की तलाश कर उन्हें सख्त सजा देना बेहद जरूरी है। विदेश मंत्री ने इस दौरान प्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान पर कटाक्ष किया। कजाखस्तान के अस्ताना में हाल की में एक साक्षात्कार के दौरान डॉ. एस जयशंकर ने ये बातें कहीं थीं। डॉ. जयशकंर ने जोर देते हुए कहा, ‘तीन दानवों (आतंकवाद, अलगाववाद और उग्रवाद) के खिलाफ लडऩे की बेहद आवश्यकता है। इसलिए हमें आतंकवाद का खात्मा करने के लिए एकजुट होकर लडऩा चाहिए।

You may also like