एसयूवी और ट्रक में आमने सामने हुई भयानक टक्कर

7 के करीब लोगों की गई जान, 14 घायल

by TheUnmuteHindi
एसयूवी और ट्रक में आमने सामने हुई भयानक टक्कर

एसयूवी और ट्रक में आमने सामने हुई भयानक टक्कर
7 के करीब लोगों की गई जान, 14 घायल
मप्र, 10 मार्च : मध्य प्रदेश में एसयूवी और एक ट्रक के बीच भयानक टक्कर होने के कारण कई लोगों कीजान जाने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और 14 अन्य घायल हो गए। पुलिस उपाधीक्षक गायत्री तिवारी ने बताया कि यह घटना सीधी-बहरी रोड पर उपनी पेट्रोल पंप के पास देर रात करीब 2.30 बजे हुई। उन्होंने बताया कि एसयूवी मैहर की ओर जा रही थी जबकि ट्रक सीधी से बहरी की ओर जा रहा था, तभी दोनों वाहनों की आमने सामने की टक्कर हुई। जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गए लोग साहू परिवार, देवरी और पंडरिया बहरी के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मृतकों में पांच महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। तूफान वाहन में कुल 21 लोग सवार थे, जो मटिहानी से मुण्डन संस्कार के लिए निकले थे। इस भीषण दुर्घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। दुर्घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस द्वारा जांच आरंभ कर दी गई है।

You may also like