पंचकूला, 7 मई 2025: कालका-शिमला हाईवे पर बुधवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। पंचकूला सूरजपुर के नजदीक कालका-शिमला हाईवे पर एक गाड़ी की ट्रक के साथ टक्कर हो गई थी।
दो युवकों की मौके पर मौत
हिमाचल नंबर की कार पर तीन लोग सवार थे। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरा युवक घायल है जिसका इलाज अभी चल रहा है। यह घटना बुधवार दोपहर लगभग 1.30 बजे के करीब हुआ था।
मृतकों की पहचान 35 साल के विशाल उर्फ बिन्नी और 32 साल के शुभम के रूप मे हुई है। वहीं एक घायल युवक राजेश है। उसे पंचकूला के सेक्टर-6 स्थित सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहाँ उसका इलाज अभी चल रहा है। घटना की जानकारी मृतकों के परिवार वालों को दे दी गई है।
जानकारी के अनुसार शुभम पिछले कल ही पिता बना था। उसकी पत्नी ने दो जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। शुभम की पत्नी राजपुरा में अपने मायके में है। शुभम अपने दोस्तों के साथ पत्नी और बच्चों से मिलने राजपुरा जा रहा था। तीनों युवक कार में सवार होकर राजपुरा के लिए जा रहे थे तभी ये हादसा हो गया।
यह भी पढ़ें: पंचकूला: मोरनी वन क्षेत्र में आग, दो पर्यटकों पर केस दर्ज