बहराइच पर तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलेगी : गिरिराज

by TheUnmuteHindi
बहराइच पर तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलेगी : गिरिराज

नई दिल्ली, 18 अक्तूबर : केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि बहराइच पर तेजस्वी यादव की जुबान नहीं खुलेगी, बंगाल पर तेजस्वी यादव, राहुल गांधी और अखिलेश यादव की जुबान नहीं खुलेगी। बहराइच की घटना पर अखिलेश यादव ने एक शब्द नहीं बोला केवल मुस्लिम वोट के लिए उनके ष्ठहृ्र में हिंदू विरोध है।बता दें कि गिरिराज ङ्क्षसह आज भागलपुर जिले से अपनी हिन्दू स्वाभिमान यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। यात्रा शुरू करने से पहले गिरिराज सिंह ने कहा कि महादेव ने मुझे हिंदू परिवार में पैदा किया और हिंदू ही मरूंगा। मरने से पहले हिंदूओं को एकत्रित करना मेरा लक्ष्य है। बता दें कि गिरिराज सिंह की इस यात्रा को लेकर विपक्षी दलों में हलचल तेज हो गई हैं। विपक्ष द्वारा लगातार ‘हिन्दू स्वाभिमान यात्रा’ पर हमला बोला जा रहा है। इसी बीच पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने भी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की इस यात्रा पर बड़ा हमला बोला है, जिसका जवाब देते हुए आज गिरिराज ङ्क्षसह ने उनसे कई सवाल करते हुए भड़ास निकाली है।

You may also like