पटना, 04 अप्रैल 2026: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राजद के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने शुक्रवार को दरभंगा में हुए एक बड़े लूटकांड पर गहरी चिंता जताई है।
उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े सरेआम हथियार के बल पर स्वर्ण व्यवसायी की दुकान से लाखों रुपये के जेवरात लूट लिए गए। अपराधी खुलेआम लूट करके आसानी से फरार हो गए।
तेजस्वी यादव ने कहा, “अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं और सरकार की निष्क्रियता के कारण बड़ी-बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। अगर दिनदहाड़े इस तरह की घटनाएं हो रही हैं, तो समझना मुश्किल नहीं कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति कितनी बदहाल हो चुकी है।”
विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि राजग सरकार में न तो व्यापारी सुरक्षित हैं, न आम नागरिक और न ही महिलाएं। उन्होंने कहा कि पूरी व्यवस्था लचर हो चुकी है और लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
ये भी देखे: बिहार मंत्री जीवेश कुमार ने तेजस्वी यादव पर मानहानि का मुकदमा करने का ऐलान