जयपुर से मुंबई जा रही एयर इंडिया की उड़ान में तकनीकी खराबी, कुछ मिनट बाद ही इमरजेंसी लैंडिंग

by Manu
Air India

जयपुर, 25 जुलाई 2025: जयपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को एअर इंडिया की फ्लाइट AI-612 को टेकऑफ के सिर्फ 18 मिनट बाद इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। पायलट को उड़ान के दौरान कार्गो डोर के खुले होने का अलर्ट मिला।

फ्लाइट को दोपहर 1:35 बजे जयपुर से मुंबई के लिए रवाना होना था। लेकिन तकनीकी तैयारियों के कारण यह 23 मिनट की देरी से उड़ान भर सकी। उड़ान के कुछ ही मिनट बाद पायलट को तकनीकी खराबी का संकेत मिला। सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए पायलट ने तुरंत एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से संपर्क किया और जयपुर एयरपोर्ट पर वापस लौटने की अनुमति मांगी।

एटीसी की मंजूरी के बाद फ्लाइट AI-612 ने सफलतापूर्वक इमरजेंसी लैंडिंग की। विमान में सवार सभी 135 यात्री और चालक दल सुरक्षित हैं। यात्रियों को कुछ देर विमान में ही इंतजार करने को कहा गया। एयरपोर्ट की तकनीकी टीम ने विमान की जांच शुरू कर दी है।

ये भी देखे: थाईलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी, थाईलैंड में इमरजेंसी लैंडिंग

 

You may also like