टी20 विश्व कप 2026 के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सूर्यकुमार यादव कप्तान, शुभमन गिल बाहर

by Manu
India Squad

नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2025: India Squad For 2026 T20 World Cup: अगले साल फरवरी-मार्च में भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 विश्व कप 2026 के लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। टूर्नामेंट का आगाज 7 फरवरी से होगा। सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान होंगे। अक्षर पटेल को उपकप्तान बनाया गया है।

टीम में कई सरप्राइज हैं। शुभमन गिल को जगह नहीं मिली।वही जितेश शर्मा भी बाहर कर दिए गए है। हालिया सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले ईशान किशन की वापसी हुई। रिंकू सिंह को भी शामिल किया गया।

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर, ईशान किशन

ये भी देखे: U19 Women’s T20 World Cup final : भारत ने जीता विश्व कप, बीसीसीआई ने दी 5 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि

You may also like