चंडीगढ़, 11 अप्रैल 2026: बॉलीवुड सिंगर-रैपर बादशाह का विवादित सॉन्ग ‘टटीरी’ अब नए कलेवर के साथ रिलीज होने जा रहा है। सिंगर की टीम ने नए वर्जन का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें पिक्चराइजेशन और कई हिस्सों में बदलाव दिखाई दे रहे हैं। टीजर के अंत में रिलीज डेट भी सामने आ गई है — 14 अप्रैल 2026।
बादशाह ने सोशल मीडिया पर दो पोस्ट शेयर करते हुए लिखा “इस नए वर्जन में उन सभी हिस्सों को हटाया गया है, जिन्हें आपत्तिजनक माना गया था। मेरे फैंस का धन्यवाद, उनके साथ, उनकी आवाज और विश्वास ने ही इस गाने को जिंदा रखा है।”
क्या था विवाद ?
1 मार्च 2026 को रिलीज हुए मूल ‘टटीरी’ सॉन्ग के कई दृश्यों और बोल को लेकर भारी विवाद खड़ा हो गया था। सिंगर बादशाह के खिलाफ तीन FIR दर्ज हुई थीं। हरियाणा महिला आयोग ने पेश नहीं होने पर गिरफ्तारी के आदेश तक जारी कर दिए थे।
करीब एक सप्ताह पहले बादशाह ने राष्ट्रीय महिला आयोग के सामने पेश होकर माफी मांगी थी।
ये भी देखें: बादशाह के ‘टटीरी’ सॉन्ग पर हरियाणा पुलिस का एक्शन, 1,588 विवादित लिंक हटाए