तरनतारन पुलिस ने 80 करोड़ की हेरोइन समेत 2 पाक कनेक्शन वाले तस्करों को दबोचा

by Manu
Heroin Smuggling

तरनतारन, 09 अक्तूबर 2025: पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस ने पाकिस्तान से जुड़े दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को 16 किलोग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 80 करोड़ रुपये बताई जा रही है। अदालत से रिमांड मिलने के बाद अब दोनों से सख्ती से पूछताछ हो रही है।

सूत्रों के अनुसार, तरनतारन पुलिस को गुप्त टिप मिली थी कि इलाके में दो तस्कर नशे की भारी खेप लेकर घूम रहे हैं। एसएसपी रवजोत ग्रेवाल के निर्देश पर नाकाबंदी की और दोनों को धर दबोचा। गिरफ्तार तस्करों की पहचान हरप्रीत सिंह और मनप्रीत सिंह के रूप में हुई है। ये तरनतारन और आसपास के जिलों के रहने वाले हैं।

ये भी देखे: तरनतारन पुलिस ने 2 हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, 6 अत्याधुनिक पिस्तौल जब्त

You may also like