तरनतारन: पाकिस्तानी नागरिक 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार, ISI और KLF से जुड़े होने का शक

by Manu
अपशब्द गिरफ्तार

तरनतारन, 03 मार्च 2026: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) और बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (BSF) की संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तान का एक नागरिक 10 किलो हेरोइन के साथ गिरफ्तार हुआ है। गिरफ्तारी सोमवार को तरनतारन जिले के खेमकरण सेक्टर में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास हुई।

आरोपी की पहचान अबू बक्कर (22) के रूप में हुई है। वह पाकिस्तान के कसूर जिले के चटवाली गांव का निवासी है। जानकारी के अनुसार आरोपी कंटीली तार पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसा था। उसके कब्जे से 10 किलो हेरोइन के अलावा एक मोबाइल फोन और कुछ पाकिस्तानी रुपया भी बरामद हुई है।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अबू बक्कर पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और प्रतिबंधित आतंकी संगठन खालिस्तान लिब्रेशन फोर्स (KLF) के लिए भी काम करता था। एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा कि उसके आईएसआई और KLF से संबंधों की गहन जांच की जा रही है।

ये भी देखे: पंजाब में पाकिस्तान सीमा पर भारत में घुसपैठ के प्रयास में एक पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

You may also like